Rich-Poor Difference AI Video: जीवन में पैसे कमाना क्यों और कितना जरूरी है? यह दिखाने वाला एक AI वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। इस वीडियो का थीम भारत पर सेट है, जिसे अब तक 10 करोड़ के करीब व्यूज मिल चुके है और जनता भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रही है।

अमीर और गरीब यह दो ऐसे वर्ग हैं, जिनमें हमेशा एक बड़ा अंतर रहेगा। इसी अंतर को दिखाने वाला एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जो भारत की थीम पर सेट है। यह वीडियो हमें दिखाता है कि अगर पैसा हो, तो इंसान रेलवे में AC में जाता है और न हो तो जनरल में। वीडियो में कई स्थितियों को दिखाया है, जिससे आम आदमी और खास आदमी का अंतर पता लगता है। यह वीडियो समाज में फैली गैर-बराबरी को भी दर्शाता है
अमीर और गरीब का अंतर होता है!
AI से बनाई गई वीडियो क्लिप रेलवे का हाल दिखाने से शुरू होती है। जिसमें जहां अमीर आदमी ट्रेन के एक हिस्से में आराम से एयर कंडीशन में सोता हुआ सफर कर रहा होता है। जबकि गरीब खचाखच भरी जनरल बोगी में किसी तरह अपना सफर काट रहा होता है। वहीं मंदिर में दर्शन की भी 2 लाइनें देखने को मिलती है, जिसमें VIP वाली लाइन में अमीर अकेला होता है, जबकि आम लाइन में लोगों की कतार नजर आती है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाए गए वीडियो में आगे अमीर और गरीब के अस्पताल का अंतर दिखता है। फिर दोनों के ट्रांसपोर्ट में अंतर दिखता है। जहां अमीर आदमी कार में होता है, वहीं लोगों से भरी बस में आम आदमी संघर्ष करता नजर आता है। अमीर और गरीब का सिर्फ स्कूल ही अलग नहीं होता।अस्पताल, ट्रांसपोर्ट, स्कूल सब अलग है
बल्कि जहां गरीब इंसान एक बाल्टी पानी के लिए सुबह टैंकर की लाइन में लगता है, वहीं अमीर के घर स्विमिंग पूल देखने को मिलता है। बारिश भी दोनों के लिए एक जैसी नहीं होती। यह सब अंतर हमें बताते हैं कि पैसे कमाना और खुद को एक अच्छी पोजीशन पर पहुंचाना जीवन में कितना ज्यादा जरूरी है
वही दुनिया, वही लोग, वही सपने
इंस्टाग्राम पर @bharathfx1 नाम के हैंडल ने यह वीडियो पोस्ट किया है। यह हैंडल VFX, फिल्म और एनिमेशन की मदद से ऐसे वीडियोज बनाता रहता है। हैंडल ने AI से बनी Reel पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘एक ही दुनिया। अलग-अलग वास्तविकताएं। एक ही दुनिया। एक ही लोग। एक ही सपने। लेकिन जीवन अलग। यह सिर्फ एक वीडियो नहीं है। यह वास्तविकता का आईना है।’
वायरल Reel को इंस्टाग्राम पर अब तक 9 करोड़ 85 लाख के पार व्यूज मिल चुके हैं। जो 10 करोड़ से महज 15 लाख ही कम है। वहीं वीडियो को 41 लाख यूजर्स ने लाइक करते हुए पोस्ट पर 31 हजार से अधिक कमेंट्स भी किए है।
पैसे क्यों जरूरी है!
इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग कमेंट सेक्शन में उन लोगों पर भी सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। जो अक्सर कहते हैं कि पैसा नहीं Peace जरूरी है। जनता का सवाल है कि अगर Peace के पीछे भागेंगे तो सफलता की दौड़ में पीछे रह जाएंगे। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि पैसे सबसे जरूरी इसीलिए है। दूसरे यूजर का कहना था कि ‘किसने मेहनत से रोका है, मेहनत करो और अमीर बनो फिर।





