
देशभर के रेल यात्रियों के लिए ट्रेन टिकट की बुकिंग को लेकर नया नियम लागू हुआ हैं। अकसर लोग वेटिंग टिकट के कारण ट्रेन में सफर नहीं कर पाते, लेकिन अब यात्रियों की सहूलियत के लिए IRCTC के सहयोग से भारतीय रेलवे ने एक फैसला किया है।
VISHNU AGARWAL/EDITOR/DAILY INDIATIMES NEWSPAPER/RAILWAY NEWS/LATEST NEWS

नए नियम के अनुसार, अब रेल चलती ट्रेन में किसी भी स्टेशन से कंफर्म टिकट बुकिंग करा सकेंगे। TTE के हैंड हेल्ड टर्मिनल (HHT) के अपग्रेड होते ही ट्रेन की खाली सीटें सीधे IRCTC की वेबसाइट पर लाइव दिखने लगेंगी, जिन्हें सेलेक्ट करके टिकट बुक करा सकेंगे।
वेटिंग और RAC टिकट का समाधान
नियमानुसार, बेशक ट्रेन रवाना हो गई है और अपनी टिकट कंफर्म नहीं हुई है तो TTE खाली सीट को आपकी वेटिंग टिकट से रिप्लेस कर देगा। यह नया नियम वेटिंग और आरएसी (RAC) के झंझट से जूझने वाले यात्रियों के लिए किसी बड़े वरदान से कम नहीं है।
टेक्निकल विंग अपग्रेड कर रहा सॉफ्टवेयर
भारतीय रेलवे का मकसद टिकट बुकिंग प्रोसेस से RAC की पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म करना है। इसके लिए रेलवे के टेक्निकल विंग यानी रेल सूचना प्रणाली केंद्र को हैंड हेल्ड टर्मिनल सॉफ्टवेयर को नए फीचर्स के साथ अपग्रेड करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सॉफ्टवेयर में जुड़े कंफर्म बर्थ बुकिंग ऑप्शन
सॉफ्टवेयर अपग्रेड होते ही TTE के डिवाइस में ‘कंफर्म बर्थ बुकिंग’ का एक नया ऑप्शन जुड़ जाएगा। इस नए और हाईटेक सिस्टम को लागू करने के लिए रेलवे प्रशासन ने अपने अधिकारियों और TTE को टेक्निकल ट्रेनिंग दे दी है, ताकि उन्हें परेशानी न

TTE डिवाइस में अपडेट करेगा खाली सीट
उदाहरण के लिए सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस में टिकट कंफर्म हो गई और यात्री सफर करने नहीं आया तो TTE चेकिंग के दौरान उस बर्थ को अपने डिवाइस में खाली दिखा देगा। TTE जैसे ही अपना काम करेगा, वह खाली सीट रेलवे के बुकिंग पोर्टल और IRTCTC की वेबसाइट पर लाइव दिखने लगेगी
किसी भी स्टेशन से बुक करा सकेंगे टिकट
अगर कोई यात्री सप्तक्रांति के सफर के दौरान रास्ते में किसी भी स्टेशन से टिकट बुक करना चाहता है तो वह आसानी से उस खाली सीट को बुक कर सकता है। अब तक सीटें सिर्फ ट्रेन के अंदर ही बुक होती थीं, लेकिन अब किसी भी स्टेशन से लोग टिकट बुक कराकर ट्रेन में चढ़ सकेंगे।





