ENTERTAINMENT: प्रियंका चोपड़ा बोलीं- मेरा हॉलीवुड करियर आज भी बॉलीवुड से फीका, बताया- अपना प्रॉडक्शन हाउस क्यों शुरू किया
👁️ 308,529 Views

Vishnu Aggrawal
5 Min Read

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इवेंट में बातें करते हुए हॉलीवुड में अपने करियर पर बातें कीं। प्रियंका उन भारतीय कलाकारों में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में सफलता हासिल की है। हालांकि, उनका मानना ​​है कि हॉलीवुड में उनका काम भारतीय सिनेमा में किए गए काम की तुलना में फीका है।

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी बड़ा नाम कमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनस ने प्रड्यूसर बनने और अमेरिका में अपने करियर को आगे बढ़ाने को लेकर खुलकर बातें कीं। उन्होंने यह भी कहा कि अब हॉलीवुड में नए कलाकारों और फिल्म प्रड्यूसर के लिए एंट्री की बाधाएं पहले की तुलना में काफी कम हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा है कि इतने सारे इंटरनैशनल फिल्मों और सीरीज में काम करने के बावजूद हॉलीवुड में उनका काम भारतीय सिनेमा में उनके द्वारा अर्जित किए गए काम की तुलना में फीका पड़ जाता है।

Contents
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इवेंट में बातें करते हुए हॉलीवुड में अपने करियर पर बातें कीं। प्रियंका उन भारतीय कलाकारों में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में सफलता हासिल की है। हालांकि, उनका मानना ​​है कि हॉलीवुड में उनका काम भारतीय सिनेमा में किए गए काम की तुलना में फीका है।एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए यह बेहद शानदार समय’अंग्रेजी भाषा के सिनेमा में उनका बड़ा काम अभी आना बाकी हैहॉलीवुड में मैंने वास्तव में उतना नहीं किया है’अपने हिंदी भाषा के फिल्मी करियर में मैंने सभी बेहतरीन फिल्ममेकर्स और बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम किया है, मैंने अद्भुत कहानियां सुनाई हैं और अलग-अलग जॉनर में काम किया है। जबकि अमेरिका में, हॉलीवुड में, अपने अंग्रेजी भाषा के काम में, मैंने वास्तव में उतना नहीं किया है।प्रियंका चोपप्रियंका ने कहा- अपना प्रॉडक्शन हाउस क्यों शुरू कियाग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नई संभावनाएं पैदा हुई

प्रियंका ने कम बजट की सफल हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का उदाहरण देते हुए कहा कि आज के दौर में प्रतिभाशाली लोगों के लिए अवसरों के नए दरवाजे खुल रहे हैं। बुधवार को आयोजित कैंस लायंस सम्मेलन में शामिल हुईं प्रियंका ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर आपके पास कोई अच्छा विचार है तो आप उसे शूट कर सकते हैं, यूट्यूब पर डाल सकते हैं और वह ऑब्सेशन जैसी फिल्म बन सकती है, जो हाल ही में रिलीज हुई है।’

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए यह बेहद शानदार समय’

उन्होंने आगे कहा, ‘एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए यह बेहद शानदार समय है, क्योंकि आज के दौर में विचार ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी हैं।’प्रियंका ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब हालात इतने आसान नहीं थे। पिछले एक दशक से हॉलीवुड में अपना करियर बना रहीं एक्ट्रेस ने कहा कि शुरुआत में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनका फिल्मी दुनिया से कोई संबंध नहीं था।

अंग्रेजी भाषा के सिनेमा में उनका बड़ा काम अभी आना बाकी है

प्रियंका ने बुधवार को कान्स लायंस सम्मेलन में बोलते हुए हॉलीवुड में अपने करियर पर बात की और अपने काम को और विस्तार देने की अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अंग्रेजी भाषा के सिनेमा में उनका बड़ा काम अभी आना बाकी है।

हॉलीवुड में मैंने वास्तव में उतना नहीं किया है’

उन्होंने कहा, ‘अपने हिंदी भाषा के फिल्मी करियर में मैंने सभी बेहतरीन फिल्ममेकर्स और बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम किया है, मैंने अद्भुत कहानियां सुनाई हैं और अलग-अलग शैलियों में काम किया है। जबकि अमेरिका में, हॉलीवुड में, अपने अंग्रेजी भाषा के काम में, मैंने वास्तव में उतना नहीं किया है

अपने हिंदी भाषा के फिल्मी करियर में मैंने सभी बेहतरीन फिल्ममेकर्स और बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम किया है, मैंने अद्भुत कहानियां सुनाई हैं और अलग-अलग जॉनर में काम किया है। जबकि अमेरिका में, हॉलीवुड में, अपने अंग्रेजी भाषा के काम में, मैंने वास्तव में उतना नहीं किया है।प्रियंका चोप

प्रियंका ने कहा- अपना प्रॉडक्शन हाउस क्यों शुरू किया

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस इसलिए शुरू किया ताकि नए फिल्ममेकर्स और उन क्रिएटिव लोगों को मंच मिल सके, जिनके पास बेहतरीन विचार तो हैं लेकिन इंडस्ट्री के दरवाजे खोलने के लिए जरूरी संसाधन या संपर्क नहीं हैं। प्रियंका ने कहा, ‘मैं ऐसे नए फिल्मकारों का समर्थन करना चाहती हूं जिनके पास शानदार विचार हैं, लेकिन उनके पास उन अवसरों तक पहुंच नहीं है, जिन तक मैं उन्हें पहुंचाने में मदद कर सकती हूं।’

ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नई संभावनाएं पैदा हुई

प्रियंका का मानना है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और कोविड-19 महामारी के दौरान बदली दर्शकों की आदतों ने दुनिया भर की सामग्री को नए दर्शक दिए हैं। उनके अनुसार, अब लोग विभिन्न देशों और भाषाओं की कहानियों को पहले से कहीं ज्यादा अपनाने लगे हैं, जिससे ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नई संभावनाएं पैदा हुई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »