जयपुर NEWS: राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग पर पहले जैसी पाबंदी जारी, नए कनेक्शन अब भी नहीं मिल रहे
👁️ 4 Views

Vishnu Aggrawal
2 Min Read

Rajasthan News: देश में एलपीजी संकट खत्म होने के सरकारी दावे के बावजूद राजस्थान के 1.82 करोड़ गैस उपभोक्ताओं को अब भी राहत नहीं मिली है। घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग पर शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का इंतजार जारी है और नए गैस कनेक्शन भी अब तक शुरू नहीं किए गए हैं।

VISHNU AGRAWAL/EDITOR/DAILY INDIATIMES

LPG Gas Cylinder Booking: केंद्र सरकार के आदेश पर पेट्रोलियम मंत्रालय भले ही 25 जून को देश में LPG संकट समाप्त होने की घोषणा कर चुका है लेकिन जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। मंत्रालय के इस दावे के बाद भी घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग पर शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का प्रतिबंध जारी है। इससे राजस्थान के 1.82 करोड़ गैस उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर नए गैस कनेक्शन जारी करने पर रोक से भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

स्कूल खुले तो बढ़ा उपभोग, गृहिणियां परेशान

-जून में स्कूल बंद होने के कारण घरों में गैस का उपयोग कम था, लेकिन अब स्कूल खुलते ही बच्चों के लिए सुबह और दोपहर में गर्म खाना बनाना पड़ रहा है। इससे गैस की खपत बढ़ गई है और सिलेंडर जल्दी खाली हो रहे हैं। बुकिंग पर समयावधि का प्रतिबंध होने से गृहिणियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। समय पर नया सिलेंडर नहीं मिलने से कई परिवारों को रोजमर्रा के कामकाज में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त परिवारों में यह समस्या और भी विकट है, क्योंकि वहां सिलेंडर 18 से 20 दिन में ही खत्म हो जाता है।

नए कनेक्शन बंद, एजेंसियों के चक्कर काट रहे लोग

गैस कंपनियों ने बीते 10 मार्च से नए एलपीजी कनेक्शन जारी करने पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। जयपुर शहर की 75 गैस एजेंसियों पर रोजाना 150 से 200 लोग नए सिंगल या डबल सिलेंडर कनेक्शन के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें केवल दस्तावेज जमा कर लौटा दिया जाता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »