महाराज सुहेलदेव होते तो अयोध्या में राम मंदिर कभी नहीं टूटता’, CM योगी बोले- हमने 500 साल इंतजार किया
👁️ 19 Views

Discover how simple adjustments in fit, layers, and accessories can transform basic outfits into polished looks using the subtle techniques fashion insiders rely on every single day.

websaathi.in@gmail.com
2 Min Read

सीएम योगी ने गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र को 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दिया। इनमें 319 परियोजनाएं हैं।

लखनऊ: सीएम योगी ने गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र को 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दिया। इनमें 319 परियोजनाएं हैं। महुआपार के गांधी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में 152.21 करोड़ की लागत से तैयार 122 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और 143.25 कराड़ की लागत से बनने वाली 197 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। CM योगी इससे पहले वाराणसी और आजमगढ़ में थे।

सीएम योगी ने कहा मैं मानता हूं, महाराज सुहेलदेव होते, अयोध्या में राम मंदिर कभी नहीं टूटता, और महाराज सुहेलदेव नहीं थे, हम विभाजित थे, मंदिर टूटा। 500 वर्षों तक हम इंतजार करते रहे। संघर्ष करते रहे, युद्ध पीढ़ी दर पीढ़ी बदलती गई, वर्ष दर वर्ष बदलते गए, अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाया। मोदी के आने के बाद ये डबल इंजन सरकार ने 500 वर्षों की समस्या का समाधान किया और अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। क्या ये काम समाजवादी पार्टी कर पाती?

सीएम योगी का सपा पर वार

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आई और आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया। यह काम कांग्रेस और सपा नहीं कर पाती। उन्होंने कहा विकास का प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़े, यही प्रदेश की पहचान हो गई है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »